पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राजेश पायलट की 80वीं जयंती मनाई

भवानीमंडी: ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कमेटी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.श्री राजेश पायलट की 80 वीं जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई गई। नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पार्षद अकिमखान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप सालेचा आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के वैदपुरा गांव में 10 फरवरी 1945 को राजेश पायलट का जन्म हुआ था। राजेश पायलट  कई बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे थे। उन्होंने देश में अपनी छवि किसान नेता के रूप में बनाई थी साल 1971 में राजेश पायलट ने भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना की तरफ से अहम भूमिका निभाई थी। वहीं देश सेवा के बाद राजेश पायलट ने वायु सेना से इस्तीफा देकर सियासत में प्रवेश किया था। अंत मे जिला कोर्डिनेटर अविनाश परमार ने उक्त कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश चावला, महासचिव गणेश सालेचा ,पार्षद राम बेरवा, उत्तम जी पोरवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी , गोपाल जजावरा,लखन दास बैरागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन ब्लॉक मुख्य वक्ता महावीर जैन ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post