कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट पर 14 मार्च की तारीख लिखी हुई है।
महावीर नगर थाना ASI छोटू लाल ने बताया- घटना शनिवार रात 11 बजे के आस-पास की है। सूरज टीनशेड से फांसी पर लटका मिला था, जिसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक पर मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीआई रमेश कविया ने बताया कि परिजनों को सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवती से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।दरअसल, नयागांव निवासी सूरज कलोश्या (28) का शव सुभाष सर्किल इलाके में शनिवार रात को एक दुकान के सामने टीनशेड पर फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने एक युवती को मौत का जिम्मेदार बताते हुए शिकायत दी है।
पिता राकेश ने बताया- सूरज की साल 2018 में शादी की थी। उसके दो बच्चे (6 व 2 साल) है। सूरज पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में स्वीपर का काम करता था। दो महीने पहले उसने काम छोड़ दिया। पिछले एक महीने से गन्ने के ठेले पर काम करता था। हॉस्पिटल में काम करते समय उसकी दोस्ती ज्योति नाम की युवती से हुई थी। उसके एक 6 साल का बच्चा है। ज्योति को उसके पति ने छोड़ रखा है।
तीन साल से सूरज और ज्योति के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूरज ने घर आना-जाना बंद कर दिया था। वो ज्योति के साथ रह रहा था। कई बार सूरज व ज्योति को समझाया। लेकिन वो नहीं माने। दीवाली के बाद से दोनों के बीच में मनमुटाव हो गया जब से दोनों के रिश्तों में खटास आ गया। सूरज ने हॉस्पिटल का काम छोड़ दिया। वो मेरे घर आने जाने लगा। पिछले एक डेढ़ महीने से मेरे घर पर ही सोता था।
शनिवार को सुबह विज्ञान नगर इलाके स्थित गन्ने के ठेले पर काम पर गया था। शाम के वक्त उसने फोन किया। और कहा, ज्योति ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं मर रहा हूं। उसे समझाया। फिर बहु को साथ लेकर विज्ञान नगर आया। सूरज ने शराब पी रखी थी। उसे समझाया और साथ घर चलने के लिए कहा। उसने हमारी बात नहीं मानी। हमसे कहा आप लोग चलो मैं आ जाऊंगा। जिसके बाद रात साढ़े 9 बजे करीब हम घर लौट आए।
सूरज ने सुभाष सर्किल पर जाकर फांसी लगा ली। सुबह बहु कमरे की सफाई कर रही थी। कमरें में एक सुसाइड नोट मिला। राकेश ने बताया कि तीन बच्चों में सूरज दूसरे नम्बर का था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी। एक बेटा छोटा है। राकेश ने बताया कि सुसाइड नोट व शिकायत पुलिस को दी है।
Post a Comment