डग विधायक कालूराम के नेतृत्व पूर्व सीएम राजे का मनाया जन्मदिन


चौमहला: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में डग विधायक कालूराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास व उत्साह से मनाया गया। शनिवार की दोपहर हनुमान मंदिर में उन्हेल, चौमहला के भाजपा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी विधायक कालूराम ने हनुमान चालीसा का पाठ व श्री राम स्तुति कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। केक काटकर वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया।सभी को मिठाई खिलाकर मुह मीठा करवाया। इस अवसर पर डग मंडल अध्यक्ष गौतम जैन, हेमराज सिंह मंडल अध्यक्ष नागेश्वर उन्हेल, तूफान सिंह किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जगदीश भावसार जिला उपाध्यक्ष, करन सिंह जिला मंत्री, भेरूलाल वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर सिंह बना, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अशोक गायरी, दिलीप मोरी, देवी सिंह, भगवान सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष वासुदेव विश्वकर्मा  सहित सीताराम वर्मा जनप्रतिनिधि व समस्त क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post