जहा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक कालूराम मेघवाल को रंग लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही चंबल और छोटी काली सिंध नदी के संगम पर दो लिफ्ट बनने और डीपीआर प्रक्रिया शुरू होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक कालूराम मेघवाल को माला पहनाकर बधाईया दी। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम ओसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक कालूराम मेघवाल क्षेत्र के लिए विकास पुरुष साबित हुए। साथ ही भागीरथ की तरह उन्होंने भी क्षेत्र में विकास की गंगा को बहाया है।
कालीसिंध बनने वाली लिफ्ट के बाद क्षेत्र में सिंचाई के लिए हर किसान को पानी मिलेगा। वही विधायक कालूराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि हमारे द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हैं। चंबल काली सिंह पर बनने वाली लिफ्ट से पूरे विधानसभा के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। चौमहला को नगरपालिका बनाने का प्रयास जारी है।
जल्द चौमहला को नगरपालिका बनाया जाएगा। डग में उपजिला स्वास्थ्य केंद्र होने से मरीजों को चिकित्सा का लाभ मिलेगा। क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ 5 लाख की लागत से सड़को का काम चल रहा है। चौमहला अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनायेगे। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई विकास कार्य जारी है। क्षेत्र की जनता और किसानों के लिए मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Post a Comment