मेड़तवाल महिला मंडल भवानीमंडी के चुनाव: कामाक्षी गुप्ता अध्यक्ष व सचिव आशा गुप्ता को चुना

भवानीमंडी: मेड़तवाल महिला मंडल भवानीमंडी कार्यकारिणी के चुनाव मेड़तवाल धर्मशाला में संपन्न हुए। अध्यक्ष के रूप में कामाक्षी गुप्ता को एवं सचिव के लिए आशा गुप्ता को चुना गया। मेड़तवाल समाज की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्या मेघा गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता दलाल, गिरिराज गुप्ता एवं दामोदर गुप्ता के निर्देशन में संपन्न महिला मंडल के चुनाव में अध्यक्ष कामाक्षी गुप्ता का प्रस्ताव भगवती गुप्ता के द्वारा रखा गया। कृष्णा गुप्ता के समर्थन के बाद कामाक्षी गुप्ता के नाम पर सभी महिलाओं के द्वारा सहमति प्रदान की गई।

बाद में संरक्षक भगवती एवं रंजना गुप्ता, सचिव पद के लिए आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजू, अर्चना एवं सरोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष रिमझिम गुप्ता, सहसचिव अनीता गुप्ता एवं मोना आचोलिया तथा सांस्कृतिक मंत्री दीपा, रानु एवं सपना गुप्ता को चुना गया। उपस्थित सभी महिला सदस्यों के द्वारा इसकी सहमति प्रदान की गई एवं निर्वाचित सदस्यों को माला पहनकर सम्मानित किया गया।

चुनाव कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सचिव बालचंद अध्यापक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंगला गुप्ता एवं दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज सदस्य और महिलाएं उपस्थित थी। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, गिरिराज गुप्ता, और दामोदर गुप्ता के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मेघा गुप्ता के द्वारा किया गया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post