इंस्पायर अवॉर्ड में प्रदेश में तीसरे नबंर पर आया रतलाम


इंस्पायर अवॉर्ड मानक सत्र 2024-25 में पूरे प्रदेश मे रतलाम जिले के 133 नवाचारी आइडिया चयनित हुए। आइडिया चयन में रतलाम जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। जबकि 412 आइडिया के साथ छिंदवाडा प्रथम रहा। 169 आइडिया के साथ सतना दूसरे स्थान पर रहा।

बता दे कि आइडिया अपलोड में करने मे रतलाम जिला 4519 आइडिया अपलोड कर प्रदेश मे दूसरे स्थान पर रहा था। बच्चों में वैज्ञानिक सचेतना संचार करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना लागू की है। इसके तहत कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों से डीएसटी के पोर्टल पर आइडियाज अपलोड करवाए जाते हैं। चयनित अवॉर्डी स्टूडेंट के बैंक खाते में मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपए जमा किए जाते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने सभी चयनित नवाचारी बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी है। सहायक संचालक राहुल मंडलोई, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा, जिला विज्ञान अधिकारी सह योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को मॉडल को अच्छे से निर्मित व प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।

जिले में ब्लॉकवार आइडिया चयन में रतलाम ब्लॉक के स्टूडेंट के सबसे ज्यादा आइडिया चयनित हुए है। रतलाम के 52, आलोट 16, बाजना के 13, जावरा के 28, पिपलौदा के 16 व सैलाना के 8 स्टूडेंट के आइडिया चयनित हुए है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post