अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

झालावाड़: योग्यता उद्यमिता एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित साईं कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। संस्थान की निर्देशक प्रतिमा चौहान ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्दी हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी। साईं मानसिक विमंदित  आवासीय विद्यालय के शिक्षिका सरोज मैडम कहा कि मानवीय मूल्यो और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान अमूल्य है। पुस्तकालय अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि महिलाओं का अधिकार भी मानव अधिकार है। सामाजिक न्याय व्यवस्था सुदृढ़ करना होगा। प्रत्येक स्त्री में बहुत समानताएं है। स्त्री का शोषण समाज को गर्त में ले जा सकता है। सहायक प्रोफेसर रीता यादव ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धि हासिल कर रही है। इस दिवस का उद्देश्य महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। थैरेपिस्ट अर्चना गुर्जर ने कहा कि स्त्रियों के साहस को सम्मानित करना चाहिए, जो हमारे इर्द-गिर्द रहती हैं और अपने- अपने तरीके से रोजाना संघर्ष करके स्थितियां बदल रही हैं।
स्कूल शिक्षिका मनभरता नागर ने कहा, भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का रूप कहा जाता है। आज से नहीं बल्कि सदियों से भारत में महिलाओं की पूजा की जाती है। यहां पर बल के लिए मां दुर्गा, धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए माता सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है। स्कूल शिक्षिका मंगला ने बताया कि सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों से बाधाओं को दूर करने और महिलाओं के लिए समान अवसरों के माहौल को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली मेहंदी poster face painting व निबंध लेखन में अच्छी-अच्छी कलाकृति पेश की गई। छात्र-छात्राओं को कालेज निदेशक प्रतिमा सिंह चौहान द्वारा पुरस्कार वितरण किए। इस मौके पर स्कूल व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों ने मिलकर सभी महिला अध्यापिकाओ मिलकर स्वागत किया। उनका सम्मान देकर छात्राओं के बीच प्रेरणा दी। सभी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के एचओडी सुशील कुमार पुनिया, साइकोलॉजिस्ट सतीश कुमार, थैरेपिस्ट सुनील चौधरी, कॉलेज प्रोफेसर सुखराम जाट, कॉलेज प्रोफेसर भूपेश बैरवा, स्कूल प्रिंसिपल हेमराज, रामावतार जांगिड़, नंदकिशोर, अकाउंटेंट नितिन कुमार , पारस बैरागी, देवकरण, सुनील भील, रामफूल, अनसूया शर्मा मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post