पूर्व सीएम 'मैडम' वसुंधरा राजे का जन्मदिन: सौदान गुर्जर ने बनाया यादगार


झालावाड़: आज महिला दिवस है वही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन भी है। इस मौके को यादगार मनाने के लिए बीजेपी  ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर ने भव्य आयोजन रखा। जिले के आरोलिया निवासी अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर ने झालावाड़ में दरबार की कोठी स्थित सांई मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय में विमंदित बच्चों के साथ मैडम वसुंधरा राजे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन को भव्य बनाने के क्रम में दयाराम एंड पार्टी द्वारा संगीत में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आयोजित महाआरती में भाग लिया गया। विद्यालय में बच्चों के बीच केक काटा, वही बच्चों को सामूहिक भोजन कराया गया। इस मौके पर पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार भी किया। इसके अलावा बच्चों को टी शर्ट वितरण की।

इस दौरान आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन धाभाई, उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत, भाजपा नेता सियाराम अग्रवाल, अक्षत पाटीदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीता पांडे, भवानी मंडी नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, संतोष  गुप्ता मंडल महामंत्री महिला, ललिता, प्रतिभा सिंह चौहान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post