भवानीमंडी: नगर के मेडतवाल समाज एवं मेडतवाल महिला मंडल के सदस्यों ने जेठ महीने में भीषण गर्मी को देखते हुए नोतपा के चलते रेल यात्रियों को गुलाब शरबत वितरित किया। मेडतवाल महिला मंडल की अध्यक्ष कामाक्षी गुप्ता ने बताया कि जेठ महीने में नौतपा के कारण जल दान की महत्वता है। इसी के तहत महिला मंडल एवं समाज के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर देहरादून एक्सप्रेस, कोटा नागदा मेमो एवं रणथंबोर एक्सप्रेस के 1000 से अधिक रेल यात्रियों को गुलाब शरबत वितरित करके गर्मी से राहत प्रदान की। वही जल सेवा दल के रूप में नगर में समाज सेवा का उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दामोदर दयाल शुक्ला को उपस्थित समाज सदस्यों के द्वारा माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश गुप्ता दलाल द्वारा किया गया। वही इस अवसर पर समाज के प्रकाशचंद्र गुप्ता, पार्षद राजकुमार गुप्ता, चेतन, मनोज, दामोदर, बालकिशन, प्रतीक, तरंग, नवयुवक संघ अध्यक्ष जयेश गुप्ता, महिला मंडल संरक्षक भगवती गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता प्रेमलता गुप्ता, ज्योति, भारती, प्रांजल, अनीता, बिंदु सहित बड़ी संख्या में समाज सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित थी। अध्यक्ष कामाक्षी गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में महिला मंडल के द्वारा भवानीमंडी में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मेडतवाल समाज ने रेलवे स्टेशन पर गुलाब शरबत वितरण किया
Atulya Bharat News
-
0
Post a Comment