बकानी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम

बकानी: नगर के बालाजी पार्क बकानी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया।अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह रहे। वही अध्यक्षता महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नमाणा ने की। विशिष्ठ अतिथि खानपुर बकानी विधानसभा से विधायक सुरेश गुर्जर, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, अनिल जैन, वरिष्ठ संघ सेवी जगदीश श्रृंगी, राजस्थान सरपंच संघ कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़, बकानी प्रधान मोतीलाल एरवाल, समाजसेवी मनोज शर्मा, बकानी प्रशासक सरपंच अंकित बरेठा रहे है। अतिथियों ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके शौर्य पराक्रम का विस्तार से बखान किया है।

वही बालाजी पार्क बकानी में जो महाराणा प्रताप की जो प्रतिमा लगी है, उसके लिए जो प्रयास समाजसेवी प्रकाश बाफना व अरिहंत बाफना द्वारा किए, दोनों के प्रयासों को सराहनीय काबिले तारीफ बताया है। मंच संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया है। कार्यक्रम में उप प्रधान विजयानंद आलिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी,भाजपा मंडल प्रतिनिधि हेमंत शर्मा,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा,समाजसेवी पुरुषोत्तम घाटियां,भाजपा जिला मंत्री चंद्र प्रकाश लोधा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम पाटीदार,रटलाई पूर्व सरपंच छगन सिंह गुर्जर,कैलाश पालीवाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कालूलाल लोधा,सेवानिवृत प्रधानाचार्य गोपाल श्रृंगी,क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन ओम शर्मा,पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष रामरतन राठौर, दीनदयाल कुशवाह,मोडी प्रशासक सरपंच प्रतिनिधि रामप्रसाद लोधा,पाटलिया कुलमी प्रशासक सरपंच कमलेश पाटीदार,बकानी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर,ऑल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के गोपाल राठौर,ज्ञानचंद बाफना,नर्सिंग ऑफिसर अनिल द्विवेदी,मनोहर सिंह बना,छीत्तरलाल बना,समाजसेवी महेंद्र भंडारी,केवल शर्मा,विजय सोनी,विशाल सेन,राहुल उपाध्याय,तालिब अख्तर आदि मौजूद रहे है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post