दुधाखेडी धाम में श्रद्धालुओं को 320 कम्बल, तिल के 40 किलो लड्डू वितरण, गौमाता को 3 ट्राली हरा चारा व भूसा खिलाया


भवानीमंडी: मकर सक्रांति के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के पवित्र धार्मिक स्थल दुधाखेडी माताजी मन्दिर परिसर में पूर्व नपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने आने वाले श्रद्धालुओं व जरूरतमंद लोगों को तिल के लड्डू व कम्बल वितरित कर सेवादिवस के रूप में मनाया। भामाशाह भवानीमंडी के पूर्व नपाध्यक्ष गुर्जर ने 300 से ज्यादा कम्बल व 40 किलो तिल के लड्डू असहाय व जरूरतमंद लोगों में बांटे। वही एक ट्राली भूसा व दो ट्राली हरा चारा गायों को विभिन्न चौराहा पर वितरित किया। धार्मिक स्थल दुधाखेडी में रुकने वाले जात्रियो के चेहरे इस कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर खिल उठे। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। भोर सवेरे से ही मानव सेवा व गौसेवा करने के क्रम में प्रयास किये जा रहे है। सेवाकार्य में पृथ्वी बचाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के फूलचंद वर्मा व कई युवा साथी मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post