पोरवाल समाज ने 424 वीं टोडरमल जयन्ती मनाई

भवानीमंडी: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल महाराज  की 424 वी जयंती धूमधाम से मनाई। राजा टोडरमल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा आरती की गई। पोरवाल युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द काला ने बताया कि  टोडरमल अकबर के नवरतनो में शामिल थे।

राजा टोडरमल पोरवाल समाज के पित्रपुरुष हुए, जिन्होंने पोरवाल समाज को एकत्रित करने का कार्य किया। इस मौके पर राजस्थान इकाई मे नवनियुक्त पदाधिकारियों  का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप पोरवाल, शैलेंद्र काला, युवा नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, उत्तम पोरवाल, अरविंद गुप्ता, मयूर फरक्या, अश्विन मांदलिया, रवि मरच्या, संजय काला उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post