विस के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री दीपेंद्र सिंह शेखावत पहुँचे. कांग्रेस के समस्त संघटनो ने किया स्वागत

सवांददाता | भवानीमंडी: कांग्रेस कार्यालय भवानीमंडी में राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दीपेंद्र सिंह शेखावत अपने निजी प्रवास पर भवानीमंडी पहुँचे। उनके नगर में पधारने पर ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस व सभी संगठनों के पदाधिकारी द्वारा उनका माल्यार्पण व साफा पहनाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

भवानीमंडी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की वजह से ही मजबूत है। कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जाए, क्योंकि अगर कार्यकर्ता मजबूत होगा तो ही पार्टी मजबूत होगी। स्वागत के बाद शेखावत द्वारा समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी का आभार प्रकट किया गया। साथ ही मीटिंग में भवानीमंडी शहर की जलदाय विभाग द्वारा मनमाने तरीके से आमजन को बिल दिये जाने की समस्याओं से भी उनको अवगत कराया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post