कोटा: मौसम विभाग ने कोटा सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते प्रशासन भी अलर्ट है। मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने आज सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि इस अवधि में होने वाली परीक्षाएं यथावत होगी। यह अवकाश केवल विद्यार्थी के लागू होगा। शेष स्टाफ (शैक्षणिक/ गैर शैक्षणिक) यथावत कार्य करेंगे।
शहर में आज सुबह मौसम साफ है। बादल छाए हुए है। जिले में हो रही अतिवृष्टि से नदी नाले में पानी का फ्लो बढ़ रहा है। इस कारण पुलिस प्रशासन ने नदी नालों व पुलियाओं के रास्तों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया है। ग्रामीण एसपी ने इटावा, खातौली, अयाना, पिलिया खाल (कोटा-झालावाड़ रोड़ कस्बा सुकेत), पाटली नाला (सुकेत से जुल्मी रोड़), एनएच 52 पर दरा,अबली मीणी टेक पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
कोटा बैराज के 3 गेट खोले कैचमेंट एरिया में बारिश होने से चंबल के बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है। इसके चलते बैराज के गेट 3 खोले गए है। नितेश कुमार वर्मा सहायक अभियंता कोटा बैराज में बताया सुबह 3 गेट सात-सात फीट खोलकर 25 हजार 383 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।कोटा बैराज की भराव क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में जलस्तर 852.40 फीट है।
कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया
देर शाम कलेक्टर पीयूष समारिया ने कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने जिले में विभिन्न स्थानों पर बारिश व बांधों में जल की आवक की स्थिति जानी। साथ ही नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
Post a Comment