कोटा: शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में अधेड़ का ऑटो में शव मिला। अधेड़ सीट पर लेटा हुआ था। गले में रस्सी से फंदा लगा हुआ था। पता लगने पे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फिर अधेड़ को एमबीएस हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर अधेड़ को मृत घोषित किया। प्रारंभिक तौर सुसाइड की बात सामने आई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
गुमानपुरा थाना ASI देवकी नन्दन ने बताया कि राजू (50) भोई मोहल्ले का रहने वाला था। खुद का ऑटो चलाता था। बेटे रूपेश ने बताया कि उसके पिता तड़के 5 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। ऑटो घर के बाहर ही खड़ा था। कुछ घंटे बाद बाहर आकर देखा तो पिता ऑटो में रस्सी से फंदे पर लटके हुए थे। उनके शरीर का आधा हिस्सा सीट पर था। गर्दन ऑटो से बाहर निकल रही थी। उन्होंने रस्सी से ऑटो की एंगल से फंदा लगा रखा था। बेटे ने बताया कि उसके पिता लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। मोर्चरी पर बेटे के अलावा मृतक की पत्नी, दामाद सहित अन्य परिजन मौजूद थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। बेटे ने प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच की जाएगी।
Post a Comment