सुसनेर में फूल माली समाज ने रामनवमी पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के पर्व को मनाने हेतु विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के हर चौराहे पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुवा। मुख्य दायित्व बजरंग मठ अखाड़ा, विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी बहनों ने अपने जीवन शैली को मुख्य रूप से समर्पित करते हुए अनेक करतब भी दिखाए। दुर्गा वाहिनी में बहुत ही छोटी- छोटी बालिकाओं ने हिस्सा लिया। चल समारोह सुसनेर नगर के मालीपूरा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला से होता हुवा नगर के मुख्य चौराहा जैसे इतवारिया बाजार, शुक्रवार वारिया बाजार, सराफा बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, हाथी दरवाजा चौराहा से पुरानी सब्जी मंडी श्रीराम धर्मशाला समापन हुआ। जहां पर महाभोज का आयोजन भी किया गया। इस चल समारोह में नगर के प्रमुख मार्गो पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम का प्रकाट्य महोत्सव, फूल माली समाज ने निकाला जूलूस
Atulya Bharat News
-
0
Tags:
लोकल न्यूज़
Post a Comment