राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने संविधान दिवस पर संगोष्ठी की आयोजित

भवानीमंडी: संविधान दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान के नेतृत्व में संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला प्रवक्ता अविनाश परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी के दौरान जोरावर सिंह चौहान ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न केवल लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और प्रगति का मूल आधार भी है।

उन्होंने बताया कि संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर एवं उनकी टीम ने संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लिया। संविधान सभा ने इसे 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया, जबकि यह 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ। चौहान ने कहा कि संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों का पालन करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

संगोष्ठी में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में ब्लॉक संगठन महामंत्री कालू लाल सालेचा, जिला उपाध्यक्ष आनंद काला, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, जिला प्रवक्ता अविनाश परमार, ब्लॉक महासचिव कृपाल सिंह चौहान, जिला सचिव नीता खत्री, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विकास पांडे, जिला कांग्रेस सचिव नारायण सिंह लोर, नगर सेवादल अध्यक्ष राकेश चांवला, पार्षद राम बेरवा, पंचायत राज नगर अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, भेरूलाल चौधरी, शीतल जैन, लखन बैरागी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post